May 19, 2024

बल का मात्रक सूत्र तथा परिभाषा / unit of force

भौतिक विज्ञान की दुनिया में बल का बहुत ज्यादा बखान होता हैं। इसमें बल का मात्रक, सूत्र तथा परिभाषा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इनको इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे। इसमें बल की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।

बल का मात्रक, सूत्र तथा परिभाषा, bal ka sutra

बल का मात्रक, सूत्र तथा परिभाषा

शीर्षकबल का मात्रक, सूत्र तथा परिभाषा
उपयोगीविद्यार्थी तथा शिक्षक
भाषा हिंदी
बाहरी स्रोत https://ncert.nic.in

बल का मात्रक

बल का si पद्धति में मात्रक न्यूटन है। जो की एक मानक मात्रक है न की व्युत्पन्न मात्रक। न्यूटन का अर्थ है द्रव्यमान तथा त्वरण का गुणनफल हैं।

बल का विमिय सूत्र तथा si मात्रक

बल का विमीय सूत्र MLT–2 तथा SI मात्रक किग्रा–मी/सेकंड2 या न्यूटन होता हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान में कुछ राशियां भी है जिनका विमीय सूत्र बल के समान ही है। जैसे घर्षण बल, गुरुत्वीय बल है।

बल की परिभाषा

बल वह बाह्य कारक है जो वस्तु की विरामवस्था, गति की अवस्था अथवा उसकी आकृति में परिर्वतन का प्रयास करता है। बल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं —

  1. संतुलित बल – यदि किसी वस्तु पर लगने वाले सभी बलों का परिणामी बल शून्य हो तो इस प्रकार के बल को संतुलित बल कहते हैं।
  2. असंतुलित बल — यदि किसी वस्तु पर लगने वाले सभी बलों का परिणामी शून्य नहीं हो तो ऐसे बल को असंतुलित बल कहा जाता है।

परिणामी बल का सूत्र — यदि दो बल P तथा Q जिनकी दिशा के मध्य कोण θ है। तो वस्तु पर कार्यरत परिणामी बल का सूत्र= $\sqrt{P²+Q²+2PQ cos\theta}$

बलो के विभिन्न प्रकार

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • चुंबकीय बल
  • घषर्ण बल
  • संरक्षी बल
  • असंरक्षी बल
  • ससंजक बल
  • असंजक बल
  • अभिकेंद्रीय बल
  • उत्प्लावन बल
  • अंतरान्विक बल
  • विद्युत बल
  • नाभिकीय बल

बल का मात्रक से जुड़े सवाल

बल का मतलब क्या होता है?

बल को न्यूटन की गति के दूसरे नियम से परिभाषित किया जा सकता है, अर्थात संवेग में परिवर्तन की दर को ही बल कहते हैं। बल एक सदीश राशि है।

बल क्या है इसका मात्रक लिखिए?

भौतिक विज्ञान में बल एक सदिश राशि जो किसी पिण्ड को गति प्रदान करता है या गतिमान पिंड को विरामवस्था में लाने का प्रयास करता है। इसका SI मात्रक न्यूटन है।

बल कितने प्रकार के होते हैं?

बल विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे — गुरुत्वाकर्षण, विद्युत चुम्बकीय बल, प्रबल नाभकीय बल और दुर्बल नाभकीय बल आदि।

पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली बल कौन सा है?

पृथ्वी पर सबसे अधिक शक्तिशाली बल नाभिकीय बल है। जो की बहुत भयानक हैं।

बल की इकाई का नाम क्या है?

बल की मूल इकाई न्यूटन है। जिसे द्रव्यमान तथा त्वरण के गुणनफल द्वारा परिभाषित किया जाता हैं।

हमारे अन्य आर्टिकल

  1. वर्ग का क्षेत्रफल
  2. आयत का क्षेत्रफल का सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *